नोएडा: नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में यमुना नदी के पुल से छलांग लगाकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है जबकि युवक के शव की तलाश की जा रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहम्मद वकील (33) की घर पर ही कपड़े बनाने की फैक्ट्री है। वहां पर सायरा बानो (24) पांच माह से काम कर रही थी। काम के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और दोनों ने निकाह करने का फैसला लिया। दोनों के परिजनों को इसकी जब जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।
उन्होंने बताया कि दोनों इस बात से परेशान हो गए। शनिवार को दोनों एक कार से नोएडा पहुंचे। नोएडा से ये लोग दिल्ली की तरफ जाने वाले यमुना बैराज पर पहुंचे। बैराज के ऊपर ही कार खड़ी कर दोनों यमुना नदी में कूद गए। उन्होंने बताया कि दोनों को छलांग लगाते हुए देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर सेक्टर-126 थाने की पुलिस पहुंची।
सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद युवती का शव मिल गया जबकि युवक मोहम्मद वकील का शव रविवार दोपहर तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ तथा गोताखोरों का दल शव की तलाश कर रहा है। बताया जाता है कि वकील पहले से शादीशुदा है। वहीं, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सायरा और वकील यमुना नदी में छलांग लगाने से पहले कार में आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों कार में 15 मिनट तक झगड़ा करते रहे। इसके बाद दोनों कार से निकले तथा उन्होंने यमुना नदी में छलांग लगा दी।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
