लिंकेश खूंटे

कोसीर ।सारंगढ़ विधानसभा के कोसीर मुख्यालय के ग्राम पंचायत गोपालभौना में आज सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने ग्राम पंचायत उलखर से छुहीपाली तक सी डी आर डी मद से बनने वाली 2करोड़ 60लाख के लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। वही इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहें। वही ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची सड़क होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के प्रयास से अब हमें पक्की सड़क की सुविधा मिल जाएगी। वही इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, सारंगढ जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे,श्रीमति सुनीता चंद्रा, राकेश पटेल,विष्णु चंद्रा,विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे ,विनोद भारद्वाज, छेदु साहू, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल मे मौजूद रहें।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
