गोबिंद शर्माबिलासपुर ! टाकेश्वर पाटले ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मेरे विरूद्ध जांच की मांग की है, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभय नारायण राय ने कहा कि टाकेश्वर पाटले का आरोप समझ से परे है, मेरी राजनीतिक चरित्र हत्या का प्रयास है, मैं टाकेश्वर पाटले को विजय केशरवानी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाये जाने के बाद जाना हूँ, उसका किससे जमीन विवाद है, उसके घर किसने पथराव किया है, इस संबंध में मेरा किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है, पुलिस प्रशासन से मैं मांग करूंगा कि उसके आवेदन की जांच की जावे, क्योंकि मेरे ऊपर लगाये गये आरोप मनगढंत है, तथ्यहीन है, मैं 40 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हूँ, छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान कांग्रेस राजनीतिक तक। विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहा, इस प्रकार की गतिविधियों से मेरा लेना-देना कभी भी नहीं रहा है। निश्चित रूप से टाकेश्वर पाटले एक मुहरा है, उसके पीछे मेरे खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र रचने वालों को चेहरा है, जो कि पुलिस जांच में सामने आ जायेगा।
टाकेश्वर पाटले ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अभय नारायण रॉय पर उन्हें शंका है कि मेरे घर हुई डकैती एवं उन्हें जान से मारने की साजिश में शामिल हो सकते है उनसे भी पूछताछ की जाये ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
