रायगढ़। रायगढ़ का खनिज विभाग कंबल ओढ़ कर घी पी रहा है। खानापूर्ति के लिए 2-4 ओवरलोडेड गाडिय़ों को पकड़ कर अपनी सरकारी नौकरी बजाने वाले अधिकारी खनिज तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। टिमरलगा और गुड़ेली क्षेत्र में तीन खनिज तस्कर खुलेआम अपना सिक्का चला रहे हैं । इन खनिज तस्करों के खिलाफ खनिज विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है। बताया जा रहा है इन खनिज तस्करों के सिर पर किसी बड़े सफेदपोश का हाथ है । हालांकि कुछ ही दिनों में इस बात पर से भी पर्दा हट ही जाएगा कि आखिर कौन सफेदपोश खनिज तस्करों से खुलेआम तस्करी करा कर अपना चुनावी चंदा इक्कठा कर रहा है। अवैध उत्खनन के द्वारा निकाला गया चोरी का डोलोमाइट कुछ इज्जतदार स्थानीय क्रशरों में खपाए जाने की खबर चर्चा में बनी हुई है। प्रतिबंधित खदानों से निकलने वाला अवैध डोलोमाईट इस क्षेत्र के कई इज्जतदार क्रशरों में खपाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। शीघ्र ही ऐसे लोगों के नाम भी सामने आ जाएंगे। तस्करों के सरगना सफेदपोश के अभय दान से खनिज तस्करी का यह अवैध कारोबार बड़े जोर शोर से चल रहा है । यद्यपि कलेक्टर रायगढ़ की ओर से अवैध उत्खनन एवं परिवहन को नियंत्रण में रखने अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है, लेकिन यह ताकत भी यहां नाकाफी दिखाई दे रही है, क्योंकि खनिज विभाग के अधिकारी लालच और भय में कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं? ऐसी क्षेत्र में चर्चा है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
