रायगढ़। रायगढ़ में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. जोगीडीपा और चांदनी चौक को जोड़ने वाले पुल के पास नवजात का शव मिला. कुछ लोगों की नजर इस पर पड़ी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 में पुल के नीचे नवजात का शव मिला. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नवजात के शव को निकलवाया. पुलिस अब स्थानीय लोगों से जानकारी ले रही है.
पुल के नीचे मिला नवजात का शवरोज की तरह वार्ड 11 के जोगीडीपा और चांदनी चौक को जोड़ने वाले पुल के पास कुछ लोग धूप का मजा ले रहे थे. इसी दौरान महिला की नजर पुल के नीचे नवजात के शव पर पड़ी. कुछ ही देर में मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए. इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुल के नीचे से निकलवाया और छानबीन शुरू कर दी है.

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
