जगन्नाथ बैरागी

रायपुर-लॉकडाउन के लगभग 54 दिनों बाद छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब की फुटकर और प्रीमियम दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।
राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कलेक्टर जिले के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विदेशी मदिरा दुकानों के संचालन के लिए समय सीमा निर्धारित करेंगे है। आबकारी सूत्रों के अनुसार विदेशी मदिरा की दुकानें प्रातः 09 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित की जाएंगी।
मदिरा दुकानों के संचालन के दौरान कोविड प्रोटोकाल और कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन की ओर से समय-समय पर जारी एसपीओ का पालन करना अनिवार्य होगा। हालांकि आदेश में पहले से चल रही शराब के होम डिलीवरी सिस्टम और ऑन लाइन आर्डर सिस्टम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
