जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल ने जनपद पंचायत सारंगढ़ ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के पंचायत सचिव श्री सुदर्शन पटेल को पचपेढ़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पूर्ण किये बगैर 4 लाख 20 हजार रुपये का दुरूपयोग किये जाने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना करने एवं अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत सारंगढ़ निर्धारित किया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
