किकिरदा चैम्पियन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में एसीसी क्रिकेट टीम घिवरा ने जीता दिल
बिर्रा-जैजैपुर विकासखंड मां विश्वेश्वरी देवी की पावन भूमि ग्राम पंचायत किकिरदा द्वारा आयोजित चैम्पियन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता किकिरदा में आज फाइनल मैच एसीसी क्रिकेट टीम घिवरा (डभरा) और किकिरदा इलेवन के बीच खेला गया जिसमें किकिरदा ने टांस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया गया। जिसमें 10 ओवर में एसीसी क्रिकेट टीम घिवरा ने 10 विकेट में 88 रन बनाया गया। जिसका पीछा करते हुए किकिरदा इलेवन ने 10 ओवर में 9 विकेट पर 42 रन ही बनाया ।चैम्पियन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता किकिरदा 2022 का खिताब एसीसी क्रिकेट टीम घिवरा ने अपने नाम किया। जबकि आज का अंपायर विजय पटेल,राहुल खूंटे ने किया। फाइनल प्रतियोगिता में स्कोरर महेश्वर प्रजापति और मैच का संचालक संजय देवांगन ने किया। आज के फाइनल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि गगन जयपुरिया (जिला पंचायत सभापति एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनू जायसवाल (जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा मंडल),शांति बाई तिलक बंजारे (सरपंच ग्राम पंचायत किकिरदा),बलराम ठाकुर, (गौटिया ग्राम पंचायत
किकिरदा),सत्यनारायण आदित्य (पंच वार्ड नं 11),सत्यनारायण चंद्रा (भूपू जप.अध्यक्ष जैजैपुर),कुशल चंद्रा (सोसायटी प्रबंधक किकिरदा), उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि गगन जयपुरिया ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। क्योंकि हमेशा हार से ही जीत को प्राप्त करते है। आज इस फाइनल प्रतियोगिता में जीते हुए खिलाड़ी और हारे हुए खिलाड़ी दोनों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देता हूं। मैं यही बोलना चाहता हूं कि हारे हुए खिलाड़ी कि निराश होने को जरूरत नहीं है आप फिर से मेहनत करके जीत को प्राप्त करेंगे। इसी तरह कार्यक्रम को सभी ने संबोधित किया। इस अवसर पर समिति के ओम प्रकाश पटेल, नफिल खान,शुभम सिंह, रज्जबद्दीन खान,अनिल गिरी गोस्वामी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
