रायपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल संसाधन विभाग में 400 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।

सीएम के फैसले के बाद जल्द ही जल संसाधन विभाग में खाली पड़े इंजीनियर्स के 400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम बघेल ने आज जनता से जुड़ी कई योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
वहीं विभागीय कामकाज की भी जानकारी ली। सीएम ने विकास कार्यों का भी लेखा-जोखा देखा। जिसके बाद सीएम ने रूकें हुए कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इधर जल संसाधन विभाग में भर्ती के रास्ते खुलने से युवाओं में खुशी की लहर है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
