कोविड को लेकर बरतें सतर्कता, बढ़ायें निगरानी, टे्रसिंग व टेस्टिंग पर करें फोकस-कलेक्टर श्री भीम सिंह

IMG-20211228-WA0033.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़। जिले में कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक टीम को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कोविड पर चर्चा करते हुए जिले के सभी एसडीएम से कहा कि कोविड के नियंत्रण के लिए तमाम एहतियात बरतते हुए निगरानी बढ़ायी जाए। पॉजिटिव आ रहे लोगों की कांटेक्ट टे्रसिंग कर सेम्पलिंग व टेस्टिंग की जाए। पॉजिटिव मरीज वाले घरों व स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाकर अनिवार्य रूप से आईसोलेशन प्रोटोकाल का पालन करवायें। सभी एसडीएम होम आईसोलेशन वाले मरीजों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए औचक निरीक्षण करें। विदेशों से आ रहे लोगों की भी अनिवार्य रूप से कोविड जांच हो। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना केसेस को लेकर अभी पूरे प्रशासनिक अमले को सजगता से काम करना है जिससे जिले में कोविड केसेस को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने उद्योगों में भी सेम्पलिंग टेस्टिंग कराने पर जोर दिया। साथ ही मास्क जांच अभियान भी नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान मेडिकल कालेज भवन के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और काम जल्द पूरा करने के स्पष्ट निर्देश कार्यपालन अभियंता पीडब्लूडी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन के संबंध में भी अपनी तैयारी रखने के निर्देश स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। जिससे कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित हो।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में गोधन न्याय योजना संचालन की समीक्षा समय-सीमा की बैठक में की। उन्होंने आश्रित ग्रामों के पशुपालकों को भी उससे संबंधित पंचायत वाले गौठानों में गोबर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उनका संंबंधित गौठानों में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया। जिले में सक्रिय व स्वावलंबी गौठानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वन विभाग द्वारा पूर्ण किए जा चुके गौठानों में भी गोधन न्याय योजना का संचालन प्रारंभ करने के लिए सभी सीईओ जनपदों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना व हाट-बाजार क्लीनिक संचालन की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक कैम्प में अधिक से अधिक मरीजों की जांच व इलाज सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके लिए अनिवार्य रूप से कैम्प की अग्रिम सूचना संबंधित क्षेत्र के निवासियों को देने के लिए निर्देशित किया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

उन्होंने धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के संचालन की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ तथा पुलिस अधिकारियों को ओव्हर लोडिंग वाहनों पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त एस.जयवर्धन, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री मणिवासगन एस, डीएफओ रायगढ़ प्रणय मिश्र, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गौठानों में बढ़वायें पैरादान
कलेक्टर श्री सिंह ने गौठानों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का भंडारण सहकारी समितियों में करवाने के लिए कहा। उन्होंने गौठानों में पैरादान की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को सभी गौठानों में लक्ष्य अनुसार पैरा का भंडारण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी रबी फसल के मद्देनजर गौठानों में पर्याप्त मात्रा में पैरा का भंडारण करवायें। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने लीड बैंक मैनेजर से केसीसी निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केसीसी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। पशुपालन, मत्स्य पालन व उद्यानिकी से संबंधित हितग्राहियों के भी प्राथमिकता से केसीसी निर्माण कराने की बात अधिकारियों से कही।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

घरघोड़ा व तमनार में भेजें मोबाइल एटीएम-

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में धान खरीदी पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने समितियों से धान का उठाव तेजी से कराने के निर्देश दिए। साथ ही समितियों में बारदानें की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों, जिनकी ड्यूटी खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु लगायी गयी है, उन्हें नियमित रूप से केन्द्रों में जाकर खरीदी का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कही भी किसी प्रकार की असुविधा व अव्यवस्था की स्थिति हो तो तत्काल सूचित करें। जिससे समस्या का तत्काल निराकरण कर खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में किसानों के भुगतान के लिए संचालित किए जा रहे मोबाइल एटीएम को भी शेड्यूल बनाकर घरघोड़ा व तमनार तहसील मुख्यालयों में बाजार दिवस पर लगाने के निर्देश अपेक्स बैंक प्रबंधन को दिए, जिससे किसान स्थानीय स्तर पर ही नगद आहरण कर सकें।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts