सारंगढ़। खेल शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल माध्यम है। खेल जीवन का अहम अंग है, जिससे जीवन में निखार आता है। खेलों से खिलाड़ियों में नेतृत्व शक्ति का विकास होता है। जीवन में बड़ा ही महत्व है। इसी से तो जीवन में सर्वांगीण विकास होता है। खेलों के माध्यम से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खेल से जुड़े अधिकांश लोगों की जीवन शैली बेहतरीन होती है क्योंकि उन्हें अनुशासन के दायरे में रहने की आदत पड़ जाती है।

कटेली में हुवा टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ-
ग्रामीण खिलाडियों के प्रतिभा को निखराने के उद्देश्य से ग्राम कटेली में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे विजेता टीम को 20 हज़ार, द्वितीय पुरुस्कार 10000 तथा तृतीय और चतुर्थ पुरुष्कार क्रमशः 5000 और 3000 रखा गया है।
उपरोक्त प्रतियोगिता का आयोजनकर्ता बादशाह क्रिकेट क्लब कटेली है। जिनमे खिलाडियों के लिए कुछ नियम एवं शर्तें भी रखी गयी है। जैसे-
कुल 32 टीमों को ही प्रतियोगिता में जगह दिया जायेगा, चोट की स्थिति में में खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे, सभी खिलाड़ियों को एक ही ग्राम-पंचायत का होना अनिवार्य है इत्यादि। समिति ने दर्शकों को अधिक संख्या में आने हेतु निवेदन किया है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

