उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में ठंड का कहर लगातार जारी है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के कई हिस्सों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम बदलने के साथ ही इलाके में कड़के की ठंड भी पढ़ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले पत्थलगांव, कुनकुरी, बगीचा क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। बेमौसम बरसात ने जहां एक ओर जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर किसानों की भी चिंता बारिश से बढ़ गई है। कई स्थानों पर किसानों का धान खुले में रखा हुआ है।
बता दें कि मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट वर्षा की आशंका जताई है। वहीं, 26 और 27 तारीख को जम्मू संभाग और निचले हिमाचल प्रदेश में और 27 और 28 दिसंबर, 2021 को उत्तराखंड में अलग-अलग ओलावृष्टि की भी संभावना है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
