इस सरकारी स्कूल में फूटा कोरोना बम, 76 छात्र कोरोना से संक्रमित, स्टाफ के 6 सदस्यों की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव…
अहमदनगरः महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 28 और छात्रों और 3 स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज मिले संक्रमितों को जोड़कर अब कुल संक्रमितों की संख्या 82 हो गई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। कोरोना विस्फोट के बाद अब आवासीय स्कूल को सील कर दिया गया।
बता दें कि स्कूल में पिछले सप्ताह 19 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। रविवार को आए जांच रिपोर्ट में 48 स्टूडेंट और 3 स्टाफ मेंबर पॉजिटिव मिले थे। वहीं सोमवार को यानि आज 28 और छात्रों और 3 स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 82 हो गई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
