खरगोन (मप्र)…. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दो साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले इस बच्ची का यौन शोषण किये जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को लापता हुई इस बच्ची का शव दो दिन बाद शनिवार को बुरहानपुर जिले के इच्छापुर गांव स्थित एक कुएं में बरामद किया गया।
खरगोन रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘शनिवार को बच्ची का शव बरामद किया गया। पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट के अनुसार गला घोंट कर उसकी हत्या की गई। उसके लापता होने पर मामला पहले से ही दर्ज किया गया था और अब इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी।’’
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भेजे जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची का यौन शोषण हुआ या नहीं। सिंह ने कहा, ‘‘चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखा है कि बलात्कार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’
ग्रामीण गणेश महाजन ने पत्रकारों को बताया कि 23 दिसंबर की सुबह बच्ची लापता हो गई थी और उसका शव सूखे कुएं में प्लास्टिक बैग के अंदर रखा हुआ मिला था।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
