प्यार साबित करने के लिए बॉयफ्रेंड करता था ऐसी डिमांड, परेशान होकर नर्सिंग छात्रा ने कर ली खुदकुशी…
औरंगाबाद: जिले के एक गांव से प्रेम-प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सिर्फ इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसका प्रेमी अजीबोगरीब डिमांड करता था। बॉयफ्रेंड की डिमांड से पेरशान होकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
यह मामला औरंगाबाद का है, जहां पर बीते 27 नवंबर को रांची में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लड़की पढ़ने में तेज थी और नर्स बनकर समाज सेवा करना चाहती थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में अइल नाम के एक लड़के को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि ये लड़का उनकी बेटी को टॉर्चर करता था। बेटी से प्यार को साबित करने के लिए तरह-तरह की परीक्षा लेता था और अजीबो-गरीब मांग करता था।
इसके अलावा लड़की को एक ही रिंग में फोन उठाने को बोलता था. फोन नहीं उठाने पर दूसरे से बातचीत करने का आरोप लगाकर टार्चर करता था। वीडियो कॉल में आस-पास का विजुअल दिखाने को बोलता था, उसे शक था कि रांची में किसी और लड़के से उसके संबंध हैं। दिनभर में आधा समय वीडियो कॉल पर रहने को बोलता था और नर्सिंग की पढ़ाई को लेकर टॉर्चर करता था। इन सब बातों से तंग आकर उनकी बेटी ने फांसी लगा ली।
पीड़ित मां ने कई ऑडियो और वीडियो के अलावा आरोपी के बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। लेकिन पुलिस ने अब तक कुछ नहीं किया। पीड़ित मां का कहना है कि पुलिस के पास सारे सबूत हैं, बावजूद इसके पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। स्थानीय लोगों ने भी बयान दिया कि लड़का लगातार लड़की से संपर्क में था। हाल के दिनों में उसका घर आना-जाना था।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
