दौसा, राजस्थान। राजस्थान के दौसा में हनीट्रैप के आरोप में एक महिला को पुलिस नेगिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वो लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। फिर शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। जो पैसे नहीं देता था, उसे रेप का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती थी। दौसा कोतवाली एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि गुप्तेश्वर रोड इलाके में रहने वाले बिल्लू सैनी निवासी रामपुरी कॉलोनी के साथ हनीट्रैप की घटना हुई है।
पीड़ित बिल्लू सैनी नाम का शख्स के मकान में किराये पर रायपुरा ब्राह्मण निवासी ममता सैनी नाम की महिला रहती थी। आरोपी ममता ने अपनी परिचित महिला गुर्जरबैराड़ा निवासी रसाल और रामगढ़ निवासी मीरा नाम की महिला को बुलाया।
इस दौरान उनके साथ संवास गांव का रहने वाला रामअवतार गुर्जर भी आया। आरोपी ममता सैनी ने अपने ही मकान मालिक बिल्लू सैनी की रसाल नामक महिला से दोस्ती करवाई, जिससे बिल्लू सैनी प्रेम जाल में फंस गया और उसने रसाल नामक महिला से अवैध संबंध बनाए।
इसके तुरंत बाद रसाल, मीरा, ममता और रामप्रसाद ने बिल्लू सैनी से 15 लाख रुपये की डिमांड की और पैसे नहीं देने पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद बिल्लू सैनी डर गया और उसने तत्काल अपने बेटे को बुलाया और चारों आरोपियों को 50 हजार रुपये दे दिए। बची हुई साढ़े 14 लाख रुपये की रकम देने के लिए कुछ घंटे की समय मांगा। इस दौरान पीड़ित पैसा इक्ट्ठा नहीं कर पाया और उसने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
इस पूरे मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने हनीट्रैप के आरोपी रामअवतार गुर्जर, रसाल गुर्जर, मीरा गुर्जर और ममता सैनी को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायालय में भी पेश किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शख्स ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि इनसे पूछताछ के बाद कई और मामले सामने आ सकते हैं।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
