● टीआई विवेक पाटले की सक्रिय सूचनातंत्र पर सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई….

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर सप्ताह के भीतर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में गांजा के अवैध परिवहन पर दूसरी बड़ी कार्यवाही किया गया है । ज्ञात हो कि दिनांक 12.12.2021 को टिमरलगा बेरियर पास तिराहा पर पिकअप वाहन में टमाटर कैरेट के नीचे गांजा छिपाकर ले जाते एक आरोपी को 48 Kg गांजा के साथ पकड़ा गया था । आज भी टीआई विवेक पाटले के मुखबिर द्वारा दी गई सटिक सूचना पर सेंट्रो कार में की जा रही तस्करी को विफल किया गया है ।
आज दिनांक 15/12/2021 के दोपहर थाना प्रभारी सारंगढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्लेटी रंग यूपी पासिंग सेंट्रो कार में उड़ीसा से गांजा लेकर दो तस्कर सारंगढ़ की ओर निकले हैं जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्टाफ के साथ ग्राम कुधरी सूरज ढाबा सामने बिलासपुर मेन रोड़ पर नाकेबंदी किया गया । इसी दरमियान शाम करीब 04:00 बजे उड़ीसा से आ सेंट्रो कार UP 27 C -2050 को रोका गया । स्टाफ एवं थाना प्रभारी विवेक पाटले द्वारा कार की बारीकी से तलाशी लेने पर सीट के नीचे एक पेटी नुमा बॉक्स बना हुआ था जिसे ढक्कन लगाकर बोल्ट से कसा गया था । टीआई विवेक पाटले गवाहों के समक्ष बाक्स को खुलवा कर चेक करने पर 8 पैकेट गांजा का बंडल वजन करीब 10 किलो 800 ग्राम कीमती ₹1,10,000 का पाया गया । पूछताछ में चालक एवं उसका साथी अपना नाम राजू सरकार और सपना देवनाथ निवासी उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) का होना और गांजा को बरगढ़ ओडिशा से लेकर आना बताए । दोनों आरोपी 1- राजू सरकार पिता रवि सरकार उम्र 34 वर्ष 2- सपना देवनाथ पिता मनोहर देवनाथ उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी निवासी मुखर्जीनगर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड से सेंट्रो कार कीमती ₹3,00,000 तथा 10 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती की जप्ती कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले के साथ कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, श्याम दास महंत, आरक्षक जगजीवन खुंटे, मुकेश चन्द्रा की विशेष भूमिका रही है ।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




