जितेंद्र तिवारी

बिर्रा जांजगीर-चांपा-शिक्षक संघ जिला जांजगीर चांपा के समस्त इकाइयों की संयुक्त बैठक आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में 12 दिसंबर 2021 रविवार को आयोजित हुई। जिसमें पूर्व प्रांतीय महामंत्री हरिराम जायसवाल एवं पूर्व प्रांतीय संयोजक मनोज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष धन्य कुमार पांडे की अध्यक्षता में कार्यवाही बैठक मांँ सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई। बैठक में बिंदुवार विभिन्न विषयों पर बारी बारी से चर्चा की गई जिसमें सर्वप्रथम वार्षिक कैलेंडर हेतु फोटो एकत्रित किए गए। सदस्यता अभियान को तीव्र गति प्रदान करने पर जोर दिया गया एवं रसीद बुक वितरण करते हुए जल्द से जल्द सहयोग राशि एकत्रित कर जमा करने का निर्णय लिया गया। वार्षिक स्नेह वनभोज के लिए (बडगड़ी) बम्हनीडीह का स्थान चयन करते हुए 2 जनवरी 2022 की तिथि पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई जिसमें संगठन के सभी इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के उपस्थित होने का निर्णय पारित किया गया। यह वनभोज विकास खंड एवं तहसील बम्हनीडीह के सौजन्य से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संगठन के पूर्व बैठक के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन के संबंध में जिलाध्यक्ष धन्यकुमार पांडे के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। बिर्रा में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति एवं शिविर के प्रचार एवं प्रसार करने का निर्णय पारित किया गया। बैठक के अंत में सीडीएस प्रमुख विपिन रावत जी उनकी पत्नी एवं वीर जवानों सहित जांबाज़ अधिकारियों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दुखद निधन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। बैठक में संगठन मंत्री भुवनेश्वर देवांगन, उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सचिव विजय थवाईत, कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद सूर्यवंशी, अध्यक्ष बम्हनीडीह नारायण प्रसाद साहू, सह सचिव मनोहर लाल डडसेना, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार दुबे, तहसील अध्यक्ष नवागढ़ लोमश राम श्रीवास, जिला सदस्य लखन लाल जायसवाल आदि उपस्थित हुए।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

