नई दिल्ली। देश के नागरिकों के लिए केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिससे हम कई तरह के फायदे ले सकते हैं। ‘सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना’ भी इस सूची में शामिल है। इस योजना के माध्यम से आपको फ्री में बिजली मिलेगी। इस योजना के तहत आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसके लिए सरकार भी आपकी मदद करेगी। दरअसल, मोदी सरकार देश में कभी खत्म न होने वाली उर्जा के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर रही है। इसी के तहत ये योजना शुरू की है।

Solar rooftop subsidy scheme केंद्र सरकार इसके लिए उपभोक्तओं को सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पर सब्सिडी देती है। सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के तहत आप अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप लगा कर बिजली पर होने वाले खर्च को 30 से 50 प्रतिशत तक काम कर सकते हैं। सोलर रूफटॉप से 25 साल तक बिजली मिलेगी और इस योजना में 5-6 साल में ही खर्च का भुगतान हो जाएगा। इसके बाद आपको अगले 19-20 साल तक सोलर से बिजली का फ्री में फायदा मिलेगा।

सरकार देगी सब्सिडी
इस योजना की शुरुआत भारत सरकार के नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा की गई है। 3KW तक के सोलर रूफटॉप पैनल को इंस्टॉल करवाने पर आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी सरकार द्वारा मिलेगी। वहीं 3KW के बाद 10KW तक 20 प्रतिशत सब्सिडी आपको केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
– ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले solarrooftop। gov। in पर जाएं।
– अब होम पेज पर Apply for solar rooftop के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
– इसके बाद खुले पेज पर आपको अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने सोलर रूफ आवेदन का पेज खुल जाएगा।
– इसमें सभी आवेदन भरकर आवेदन को सब्मिट कर दें।
– इस तरह से आप सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
– सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आप टोल फ्री नंबर-1800-180-3333 पर जानकारी ले सकते हैं।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
