जबलपुरः जबलपुर में शोहदों से परेशान 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने खुद को आग लगा ली। युवती रांझी थाना क्षेत्र के केवट मोहल्ले में अपने पिता और दो बहनों के साथ रहती है। आज जब वो घर में अकेली थी तो उसने खुद पर कैरोसीन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। जिसमें बुरी तरह झुलसी युवती को परिजनों और आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवती ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है।

जिसमें उसने अनुराग चौधरी, वरुण खन्ना, आशा खन्ना, तन्वी केवट और ममता केवट नाम के 5 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। युवती ने लिखा कि उसका घर से बाहर निकलना मुहाल है। क्योंकि घर से निकलते ही उसे लड़के घेर लेते हैं। युवती ने ये भी लिखा कि उसने रांझी पुलिस थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। इधर युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं रांझी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




