जबलपुर। मध्यप्रदेश के जिले जबलपुर से एक महिला सफाईकर्मी ने बहादुरी दिखाई। महिला के साहस ने आरोपियों को ऐसा सबक सिखाया कि उनको अब जेल की हवा खाने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं महिला ने छेड़खानी के खिलाफ आवाज उठाकर अन्य महिलाओं को भी हिम्मत दी। दरअसल, जिले में रोज-रोज छेड़खानी से परेशान एक महिला सफाईकर्मी ने आज बहादुरी दिखाई और छेड़खानी करने वाले शोहदों को पकड़ लिया।

आरोपी 3 युवक रोज बाईक पर आते थे और महिला सफाईकर्मी को कभी आई लव यू बोलते थे तो कभी भद्दे कमेंट्स करके छेड़खानी करते थे। हर बार विरोध के बावजूद आरोपी बाईक से भाग निकलते थे। आज भी गोपाल बाग के पास जब महिला अपनी ड्यूटी कर रही थी तभी बाईक सवार वही 3 शोहदे आकर उसे छेड़ने लगे।
इस बार महिला ने हिम्मत दिखाकर शोहदों को बाईक समेत घसीट लिया। महिला ने 2 शोहदों को पकड़ लिया लेकिन 1 युवक बाईक लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से महिला सफाईकर्मी दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली पुलिस थाने ले आई। यहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ महिला से छेड़खानी का अपराध दर्ज कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
