रायगढ़/छाल रोड बाईपास चौक घरघोडा में ढाबा के सामने पैदल ढाबा खाना खाने जा रहे तीन ड्रायवरों के साथ मोटर सायकल में आये तीन युवक उन्हें डरा धमकाकर तीनों के मोबाइल और नकदी रकम 500 रूपये लूटपाट कर भाग गये थे। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा टीआई अमित सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर घरघोड़ा थाने एवं सीमावर्ती थाना पूंजीपथरा, लैलूंगा, छाल, तमनार एवं धरमजयगढ़ को नाकेबंदी का पाइंट देकर अपने स्टाफ के साथ आरोपियों के ठिकानों में दबिश दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार रात्रि 8.30 बजे एफसीआई गोदाम घरघोडा में ड्रायवर अपने दो साथी ड्रायवर के साथ खाना खाने पैदल ढाबा जा रहे थे कि बाईपास गोहडीडीपा चैक महंत ढाबा के पास घरघोडा बस्ती की ओर से मोटर सायकल पर तीन लड़के आये और इन्हें डरा धमकाकर इनसे तीन मोबाइल और 500 रूपये को लूटकर भाग गये। देर रात्रि प्रार्थी रामाशंकर पटेल थाना घरघोड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को लूटपाट की जानकारी दिया। लूटपाट करने वाले घरघोड़ा के कृष्णा खाण्डे, मिथलेश खाण्डे और शातीर बदमाश बाबी सारथी के द्वारा कराने की जानकारी मिली , प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर इलाके की नाकेबंदी कर टीआई अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दिया गया, जिसमें महज कुछ घंटे के भीतर आरोपी कृष्णा खांडे पिता पुनीराम खांडे उम्र 20 साल निवासी घरघोड़ा को पकडा गया। आरोपी ने पूछताछ में अपने दो साथी मिथलेश खाण्डे और बाबी सारथी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपी के पास लूट के 02 नग मोबाईल कीमती एवं नगदी रकम 500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बाक्सर बरामदगी की गई है। फरार आरोपियों की पता तलाश में पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दी जा रही है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
