सारंगढ़। नगर में देवांगन परिवार द्वारा आयोजित माँ परमेश्वरी पुराण कथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हो रही है। कथा आयोजन में श्रद्धालु माँ परमेश्वरी की महिमा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। पूरे आयोजन से नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
आयोजक रोहित देवांगन, सुपुत्र दौलत देवांगन एवं डीगेश देवांगन परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री राम नारायण देवांगन भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने माँ परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
माँ परमेश्वरी की आराधना देवांगन समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के लोग अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जुड़ते हैं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। पुराण कथा के आयोजन से बिलाईगढ़ नगर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण निर्मित हुआ है।
कार्यक्रम में देवांगन समाज के अध्यक्ष आत्माराम देवांगन, ईश्वर देवांगन, जिला उपाध्यक्ष लच्छी प्रसाद देवांगन, हेमंत देवांगन सहित देवांगन समाज के अनेक सामाजिक बंधु एवं बिलाईगढ़ के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने माँ परमेश्वरी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
आयोजक परिवार ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। माँ परमेश्वरी पुराण कथा ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का संदेश दिया।
- माँ परमेश्वरी पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धा, डॉ. सनम जांगड़े ने की सुख-समृद्धि की कामना… - October 17, 2026
- वीर जवानों की गाथा से गूंजा सारंगढ़, शहीद परिवारों का सम्मान… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
