सारंगढ़-बिलाईगढ़। केडार जलाशय की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कराकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने किसानों को बड़ी राहत दी है। नहर क्षतिग्रस्त होने से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने में परेशानी हो रही थी। किसानों की समस्या सामने आते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य पूरा कराया और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय द्वारा किसानों की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराए जाने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर नहर का निरीक्षण करने और आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर नहर में पानी का प्रवाह बहाल किया।
जल संसाधन विभाग की ई. जमुना वारे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार मरम्मत कार्य पूरा कर नहर को बांध दिया गया है। अब किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है। इससे सिंचाई के लिए पानी पर निर्भर किसानों को राहत मिली है।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की त्वरित पहल से किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान होने पर क्षेत्र के किसानों ने संतोष व्यक्त किया है। प्रशासन की तत्परता से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है।
- कलेक्टर की त्वरित पहल, केडार नहर की मरम्मत; खेतों तक पहुंचा पानी… - October 16, 2026
- बोर्ड परीक्षा में केमिस्ट्री का डर होगा खत्म..DK COACHING CLASSES लेकर आया त्योहार की छुट्टियों में विशेष क्रैश कोर्स…17 अक्टूबर से शुरू होंगी स्पेशल क्लास.. - October 16, 2026
- सारंगढ़ के मुड़पार तक पहुंची खैर तस्करी की जांच, 1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त… - October 16, 2026
