बरमकेला। शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के प्राचार्य एवं अखिल भारतीय अघरिया समाज बरमकेला परिक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर पटेल के पिता तथा बोरे निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ पटेल का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।
रामनाथ पटेल अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। शिक्षक के रूप में उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किया। विद्यार्थियों के जीवन को संवारने और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उनके निधन पर कैट के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी रतन शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत रामनाथ पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रामनाथ पटेल का सरल व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।
रतन शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
