सारंगढ़। ग्राम टाटा बिलासपुर (सरसीवां) में माँ चंडी उत्सव समिति, समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के तत्वावधान में विशेष बाना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में माँ चंडी के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और माँ के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता लहरे मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने माँ चंडी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित बाना कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा माँ चंडी की महिमा का गुणगान किया।
धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन ने ग्राम में उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया। ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री नीतीश बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीषम साहू, श्रीमती लता जाटवर, ग्राम सरपंच श्रीमती मीना हेमंत साहू, उपसरपंच हरवंश महिलाने सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

