सारंगढ़:
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों को दबाने के लिए पुलिस महकमा पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के कड़े रुख और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोविंद दीवान की मैदानी सक्रियता के चलते क्षेत्र के ढाबों और होटलों में होने वाली अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगा है। पुलिस की इस सतत निगरानी और कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों के हौसले पस्त हैं, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है।
एसपी सुनील शर्मा की सख्त नीति का दिखा असर-
जिले की कमान संभालने के बाद से ही एसपी सुनील शर्मा ने अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त नीति अपनाई है। एसपी के स्पष्ट निर्देश और निरंतर समीक्षा का असर हैy कि अनुभाग स्तर पर पुलिस बल पूरी सतर्कता से गश्त कर रहा है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग बढ़ाए जाने से अवैध गतिविधियों पर कड़ा पहरा बैठ गया है।
एसडीओपी गोविंद दीवान की फील्ड में सख्ती से ढाबों पर कसी नकेल-
सारंगढ़ में एसडीओपी गोविंद दीवान के पदभार संभालने के बाद से मैदानी स्तर पर पुलिस की उपस्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने संवेदनशील ढाबों, होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर औचक निरीक्षण तेज कर दिया है।
पहले जिन ढाबों पर देर रात तक अवैध शराब परोसने की शिकायतें आम थीं, वहां एसडीओपी गोविंद दीवान की लगातार पेट्रोलिंग और सख्त चेतावनी के बाद मनमानी पर लगाम लगी है। पुलिस की इस तत्परता ने अवैध शराब के नेटवर्क को पीछे धकेल दिया है।
पुलिस महकमे का बढ़ा मान-
ढाबों पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने से मुख्य मार्गों पर देर शाम होने वाले विवादों और हुड़दंग में स्पष्ट कमी आई है। राहगीरों और परिवारों के लिए आवागमन अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है ”ढाबों पर अवैध शराब के चलते जो माहौल खराब हो रहा था, उस पर पुलिस ने कड़ाई से अंकुश लगाया है। एसपी सुनील शर्मा जी का निर्देशन और एसडीओपी गोविंद दीवान जी की जमीनी सक्रियता सराहनीय है।”
एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व और एसडीओपी गोविंद दीवान की कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ है, जिससे पूरे महकमे के प्रति जनता का विश्वास और सम्मान और सुदृढ़ हुआ है।
- अवैध शराब पर सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा की सख्ती..ढाबों पर एसडीओपी गोविंद दीवान की औचक दबिश से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप..अब ग्रामीण शराब माफिया औऱ कोचिंयों की बारी.. - October 16, 2026
- चिरायु योजना से बदली सूर्या की जिंदगी, अब दौड़ने-खेलने लगा मासूम… - October 15, 2026
- 79 की उम्र में भी नहीं भूले अपना स्कूल, पूर्व छात्र ने भेंट किया लैपटॉप… - October 15, 2026
