सारंगढ़। भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का चयन परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा में सफल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अभ्यर्थियों को आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के संबंध में अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेजी गई है। जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।
अग्निवीर थलसेना भर्ती वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल रोजगार पोर्टल� पर जाकर ‘अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण निःशुल्क’ विकल्प का चयन कर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
- बाढ़ के पानी में डूबा गंतुली-बड़े से बरभाठा मुख्य मार्ग, आवागमन ठप; मौके पर पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल… - September 28, 2026
- रेबीज से बचाव का सबसे बड़ा हथियार तुरंत घाव धोएं और टीका लगवाएं… - September 28, 2026
