सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 सितंबर 2026। बरमकेला परियोजना के सरिया सेक्टर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र भठलीपुरा-02 में आयोजित सुपोषण चौपाल में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों से आत्मीय संवाद कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने दो गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोदभराई कराई। वहीं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके दो बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान मौजूद महिलाओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने माताओं को बच्चों के छह माह की आयु पूरी होने के बाद ऊपरी आहार शुरू करने तथा बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
आंगनवाड़ी की सेवाओं की ली जानकारी
सुपोषण चौपाल में महिलाओं एवं अभिभावकों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध सेवाओं तथा बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अमले को पोषण संबंधी गतिविधियों को लगातार प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी (बिलाईगढ़) तेजस्वी ध्रुव, पर्यवेक्षक श्रीमती पद्मिनी भोई, कु. खुरशिद बानो खान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भूमिसुता पटेल, सहायिका जितेशिनी पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।

- सारंगढ़ में 28 सितंबर को होगा वार्ड आरक्षण, आम जनता की मौजूदगी में पूरी होगी प्रक्रिया… - September 19, 2026
- शिवकुमारी साहू ने जलाए सेवा के दीप, रायकोना में गूंजा जनकल्याण का संकल्प… - September 19, 2026
- सारंगढ़:सूर्य घर योजना बनी वरदान, बिजली बिल घटा तो खेती को मिला सहारा… - September 19, 2026
