सारंगढ़–बिलाईगढ़, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिवस तथा सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की संध्या अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह दीप प्रज्ज्वलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के साथ जनभागीदारी और सेवा-समर्पण की भावना का प्रतीक होगा। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होने का आह्वान किया।
जनभागीदारी और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से स्वयं मिट्टी के दीप खरीदे। उन्होंने स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए मिट्टी के दीपों के उपयोग का संदेश दिया।
मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी है। उनके 25 वर्षों का सार्वजनिक सेवाकाल त्याग, निष्ठा और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के साथ मनाना सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि 17 सितंबर की शाम प्रत्येक परिवार कम से कम एक मिट्टी का दीपक अवश्य जलाए और प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाओं एवं आभार की भावना व्यक्त करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का हिस्सा बने। साथ ही स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीप खरीदकर स्वदेशी और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

- सारंगढ़ की नीतू बनीं ‘लखपति दीदी’, 80 हजार मासिक कमाई से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी… - September 15, 2026
- डीडीसी शिवा अनिल साहू के निवास पर सजा तीज का दरबार, भक्ति में डूबीं माताएं-बहनें… - September 15, 2026
- सारंगढ़:टंकराम वर्मा की अपील—17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ - September 15, 2026
