सारंगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, शाखा सारंगढ़ द्वारा गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर में शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय के 7 शिक्षक-शिक्षिकाओं को डायरी, पेन, रूमाल एवं फल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां भी साझा की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी महिला सम्मेलन की सदस्यों का फल एवं फूल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम को बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने और भी आकर्षक बना दिया। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बालक-बालिकाओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
महिला सम्मेलन की ओर से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा गया कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका मार्गदर्शन बच्चों के भविष्य को दिशा देने के साथ-साथ एक बेहतर समाज की नींव तैयार करता है।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल, सचिव बबीता केडिया, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल एवं शीला गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन पर लगभग एक हजार रुपये की लागत आई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- अदालत का सम्मान, पर झीरम के असली साजिशकर्ताओं तक पहुंचना बाकी-ताराचंद देवांगन 10 नक्सलियों की सजा से नहीं मिलेगा पूरा न्याय, बड़े सवाल अब भी कायम-सूरज तिवारी.. - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ बरमकेला, रतन शर्मा ने की सुख-शांति की कामना… - September 6, 2026
- राष्ट्रपति ने किया सम्मान, सारंगढ़ की सुनीता बनीं छत्तीसगढ़ की शान… - September 6, 2026
