सारंगढ़-बिलाईगढ़: सारंगढ़ के ग्राम पंचायत कनकीरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से मुख्य अतिथि संजय भूषण पाण्डेय एवं अन्य अतिथियों का पुष्पमाला तथा अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

ग्रामवासियों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा “भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेशवाहक है।”
उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता रामकुमार थूरिया, सरपंच सहित ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


- ग्राम पंचायत कनकबीरा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत.. - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल… - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती… - September 4, 2026
