सारंगढ़। जिले के युवाओं को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गुरु अर्जन देव सोसाइटी VTP, सारंगढ़ द्वारा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कोर्स के नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित इस छह माह के प्रशिक्षण की कक्षाएं सितंबर 2026 से शुरू होंगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम –
JSM मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सारंगढ़ के साथ पार्टनरशिप में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षणार्थियों को कक्षा में थ्योरी की जानकारी के साथ अस्पताल में प्रत्यक्ष प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा।
अनुभवी एवं विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने के साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं से भी युवाओं को अवगत कराया जाएगा।
GDA प्रशिक्षण के लिए 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। नए बैच में कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बढ़ती रोजगार संभावनाओं को देखते हुए यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए कौशल विकास के साथ बेहतर करियर की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी गुरु अर्जन देव सोसाइटी VTP, सारंगढ़ में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8319686068 एवं 07768299163 पर संपर्क किया जा सकता है। ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

- स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका…सारंगढ़ में GDA प्रशिक्षण के लिए प्रवेश शुरू…JSM हॉस्पिटल और गुरु अर्जन देव सोसाइटी की नई पहल…प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ रोजगार का सीधा अवसर… - September 4, 2026
- केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी: अक्टूबर में मिलेगा बड़ा तोहफा, जानें कितनी बढ़कर आएगी आपकी सैलरी… - September 4, 2026
- सोलर पैनल पर होगा डबल फायदा, इस राज्य में सवा लाख तक मिलेगी सब्सिडी… - September 4, 2026
