बरमकेला। पोषण आहार अभियान के तहत विकासखंड बरमकेला के शासकीय आंगनबाड़ी केंद्र नावापाली एवं बोईरडीह में न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया।
डॉ. अभिलाषा नायक ने बच्चों को पूरक पोषण आहार के रूप में सेब, केला सहित मौसमी फल, मिठाइयां और खीर वितरित की। स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ उनके पोषण स्तर को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. नायक ने कहा कि न्योता भोज जैसी पहल का उद्देश्य बच्चों के भोजन में पोषण मूल्य बढ़ाना, समाज में अपनत्व एवं सहभागिता की भावना विकसित करना तथा बच्चों में समानता का भाव मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ एवं सुपोषित बचपन ही मजबूत समाज और बेहतर भविष्य की नींव है।
कार्यक्रम में चंद्रकला नायक, अविनाश नायक, बोईरडीह माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक झनझनराय पटेल, नावापाली प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अजय नायक, शिक्षक चंद्रशेखर नायक एवं गुणवती नायक उपस्थित रहे।
न्योता भोज की व्यवस्था को सफल बनाने में बोईरडीह आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 की कार्यकर्ता अनुसुईया साहू, केंद्र क्रमांक-2 की कार्यकर्ता शिवानी साहू, सहायिकाएं माधुरी चौहान एवं पूनम चौहान तथा नावापाली आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता प्रमिला चौहान, सहायिकाएं रूपाबाई निषाद एवं गंगोत्री चौहान का विशेष योगदान रहा।

- सारंगढ़:राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने, न्योता भोज में छलका उत्सव का रंग… - September 3, 2026
- नशे के सौदागरों पर एसपी सुनील शर्मा का शिकंजा, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की टीम ने NDPS मामले में एक और आरोपी दबोचा… - September 3, 2026
- किसानों को बड़ी सौगात: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खुलेंगे 8 नए धान उपार्जन केंद्र… - September 3, 2026
