लाइफस्टाइलमें अगर छोटे बड़े कुछ बदलाव किए जाए तो जिंदगी आसान बन जाती है और हम एक हेल्दीलाइफस्टाइल को अपना पाते हैं। इसके लिए जरूरी होता है कि आप क्या कर रहे हैं और क्या नहीं।
अगर आप भी उस लिस्ट में हैं जो सिर दर्द से अक्षर परेशान रहते हैं लेकिन इसे हल्के में लेने की गलती करते हैं। क्या आपको पता है कि यह आपके लिए रिस्की भी वजह बन सकता है। एम्स ट्रेंड एक्सपर्टडॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने इस बारे में लोगों को बताया जहां कहा कि अक्सर सिर दर्द को हम थकान या स्ट्रेस समझकर टाल देते हैं लेकिन कुछ सिर दर्द के पैटर्न ऐसे होते हैं जो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
दौरे के साथ अगर आ रही है बेहोशी तो क्यों हो जाएं सावधान
अगर एक्सपर्ट की माने तो नॉर्मल सिरदर्द से हटकर अगर आपको दौरा आ रहा है और बेहोशी जैसी चीज हो रही है तो आपको सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
देखने में आ रही है समस्याएं तो क्यों है रिस्की
अगर आपको धुंधला दिख रहा है या फिर डबल दिख रहा है। एक तरफ से देखने में परेशानी हो रही है। अगर कुछ सेकेंड के लिए भी धुंधलापन महसूस हो रहा है तो यह भी रेड फ्लैग है।
हाथ पैर में सुन्नपन को ना करें इग्नोर
एम्स एक्सपर्ट ने कहा कि अगर आपकी बॉडी में अचानक से कमजोरी आने लगती है। हाथ पैर में सुन्नपन या झनझनाहट आती है। एक तरफ का हाथ पैर कमजोर लगता है या फिर अचानक चलते-चलते पैर रुक जा रहा है। अगर आपके चलने के स्टाइल में बदलाव आ गया है तो सावधान हो जाए।
क्यों आवाज में बदलाव है रिस्की
ब्रेन ट्यूमर से बचना है तो आपको अपनी आवाज पर भी ध्यान रखना जरूरी है। आपको अगर लगता है कि आपकी आवाज में बदलाव आ गया है । बात करते-करते आप शब्द भूल जा रहे हैं। बोलने में लड़खड़ाने लगते हैं या अचानक से चीज भूल जा रहे हैं। कान में कभी आवाज आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
चक्कर आना भी हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का लक्षण
एक्सपर्ट के मुताबिक चक्कर आना, बैलेंस बिगड़ना या एक जगह पर आप स्थिर होकर खड़े नहीं हो पा रहे हैं तो इसके लिए आपको अलर्ट होना जरूरी है। डॉक्टर से चेक करवा लें तभी असली वजह सामने आ सकती है।
अगर सिर दर्द के साथ ये लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जरूरी नहीं कि ये ब्रेन ट्यूमर के ही लक्षण हो लेकिन सावधानी रखना अहम है।
- तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, शासन ने 19 अफसरों को किया एकमुश्त भारमुक्त; उमेश साहू भी सूची में… - October 24, 2026
- राजपरिवार के तिलक समारोह में बच्चों को मिला आशीर्वाद, परंपरा से हुए रूबरू…. - October 24, 2026
- टुंडरी में संजय पाण्डेय का हुंकार हर साल रावण जलाने से नहीं, भीतर के अहंकार को मिटाने से होगी सच्चे राम की स्थापना…. - October 24, 2026
