अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज मगंलवार को किया गया। इस टीम में पिछली टीम के मुकाबले एक दो नहीं, बल्कि 8 बदलाव किए गए। यानी आधी से अधिक भारतीय टीम को बदल दिया गया।

खास बात यह है कि संजू सैसमन की भी वापसी हो गई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज के लिए भारत की एकदम नई टीम चुनी गई थी। हालांकि, गेंदबाजी यूनिट पूरी बदली हुई थी, लेकिन बल्लेबाजी यूनिट में सिर्फ दो ही बदलाव देखने को मिले थे। संजू सैमसन को बाहर किया गया था। उनके स्थान पर प्रभसिमरन सिंह को टीम में जगह दी गई थी। रिंकू सिंह को भी एड किया गया था, लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी अपनी जगह खो चुके हैं।
भारत ने बदल दिए 8 प्लेयर
जिम्बाब्वे सीसीज में प्रभसिमरन सिंह बतौर वैकल्पिक विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम का हिस्सा थे, अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए उनके स्थान पर संजू सैसमन को वापस बुला लिया गया है। तेज गेंदबाज और अपनी स्पीड से सबको चौंका देने वाले मयंक यादव पिछली सीरीज में भारतीय टीम में वापसी कर रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। उनके स्थान पर जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं। वे तभी खेलेंगे, जब फिटनेस रिपोर्ट दुरुस्त आएगी। रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। हालांकि, वे भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और अंडर द स्कैनर हैं। प्रिंस यादव की जगह हर्षित राणा की वापसी हुई है, लेकिन वे भी फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही खेल पाएंगे। अशोक शर्मा के स्थान पर अर्शदीप सिंह को टीम में वापस बुला लिया गया है। हर्ष दुबे को बाहर कर दिया गया है। अक्षर पटेल की वापसी हुई है। सूर्यांश शेडेगे के स्थान पर कह सकते हैं कि वाशिंगटन सुंदर को वापस बुला लिया गया है। हालांकि, वे नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट के रूप में ही देखे जा रहे हैं क्योंकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। यश ठाकुर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती टीम में वापसी कर रहे हैं।
जिम्बाब्वे सीरीज और अफगानिस्तान सीरीज के स्क्वॉड की तुलना
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर को फिटनेस से जुड़ी मंजूरी के अधीन रखा गया है। अगर वे पूरी तरह से फिट होते हैं तभी मैच खेल सकेंगे।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारत की टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम किशन, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष कश्यप, वरुण, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभासिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
- आईजी गर्ग का सख्त अल्टीमेटम: अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई… - September 2, 2026
- बिना कड़वेपन के ऐसे बनाएं धनिया पंजीरी, स्वाद रहेगा लाजवाब… - September 2, 2026
- सिरदर्द को साधारण समझना बन सकता है काल! विशेषज्ञ ने बताया किन रेड सिग्नल को इग्नोर करना है जानलेवा… - September 2, 2026
