सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी पूरी वैचारिक दृढ़ता के साथ ‘भारत के विचार की लड़ाई लड़ रहे हैं और वह ऐसी किसी भी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस कार्रवाई को सरकारी मशीनरी का “शर्मनाक दुरुपयोग” करार दिया। उन्होंने कहा
“राहुल गांधी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विरासत और सामाजिक न्याय के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। उनके खिलाफ दर्ज की गई यह एफआईआर हमारे लिए कोई डर का कारण नहीं, बल्कि ‘बैज ऑफ ऑनर’ है।”
ताराचंद देवांगन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले भाजपा नेताओं द्वारा एक दलित नेता का घोर अपमान किया गया, और जब राहुल गांधी ने इसके खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया, तो दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा राहुल गांधी पर ही संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया।
उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और दलित-शोषित वर्गों के हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक यह लड़ाई इसी निडरता के साथ जारी रखेगी।
- तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, शासन ने 19 अफसरों को किया एकमुश्त भारमुक्त; उमेश साहू भी सूची में… - October 24, 2026
- राजपरिवार के तिलक समारोह में बच्चों को मिला आशीर्वाद, परंपरा से हुए रूबरू…. - October 24, 2026
- टुंडरी में संजय पाण्डेय का हुंकार हर साल रावण जलाने से नहीं, भीतर के अहंकार को मिटाने से होगी सच्चे राम की स्थापना…. - October 24, 2026
