सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे कक्ष और प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
इस अवसर पर विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
