सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2026। जिले के विकास कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से जिला स्तर पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति का गठन किया गया है। समिति की महत्वपूर्ण बैठक 25 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया करेंगे, जबकि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सह-अध्यक्ष के रूप में बैठक में शामिल होंगी।
बैठक में कलेक्टर, जिले के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।
दिशा समिति की यह बैठक जिले के विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
- खुरदरहा-चचरेल में जल अर्पण दिवस, जल संरक्षण का दिया संदेश… - October 12, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
