बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। CMHO के जाली हस्ताक्षर से फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने के मामले में पलारी पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि, कूटरचित दस्तावेज को असली बताकर स्वास्थ्य विभाग में प्रस्तुत किया गया था।
मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन से जुड़ा है। पलारी BMO डॉ. पंकज वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। शिकायत के मुताबिक करण कुमार देवांगन की ओर से CMHO कार्यालय बलौदाबाजार के नाम से जारी एक स्थानांतरण आदेश प्रस्तुत किया गया था।
CMHO कार्यालय से जारी नहीं हुआ था ऐसा कोई आदेश
आदेश में करण कुमार देवांगन का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर, विकासखंड भाटापारा दर्शाया गया था। जांच के दौरान CMHO कार्यालय ने ऐसा कोई आदेश जारी करने से इनकार किया। साथ ही आदेश में दर्ज हस्ताक्षर भी फर्जी और कूटरचित पाए गए।
पलारी थाने में दर्ज हुआ मामला
पुलिस के मुताबिक राज्य संवर्ग के कर्मचारी के स्थानांतरण का अधिकार राज्य शासन के पास है। इसके बावजूद कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे वास्तविक आदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया। मामले में पलारी थाने में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज कर BNS की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई।
ये आरोपी पकड़े गए
जांच के दौरान पुलिस ने करण कुमार देवांगन समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार सेन, पुनीराम पटेल और किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी भाजपा नेता भी शामिल हैं।
आरोपियों ने एकराय होकर किया फर्जीवाड़ा
पुलिस का कहना है कि, पूछताछ में आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध करना स्वीकार किया गया है। सभी आरोपियों को 22 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
जांच में सामने आएगा फर्जीवाउ़ा का उद्देश्य
फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार कर उसका इस्तेमाल करने के इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब जांच में यह भी सामने आने का इंतजार है कि फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने के पीछे क्या उद्देश्य था और इस पूरे मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं।
- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
