सारंगढ़। जेएसएम हॉस्पिटल एवं नेत्रालय द्वारा 23 अगस्त 2026 को सारंगढ़ के प्रतापगंज स्थित अपैक्स बैंक की बाजू वाली गली में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारियों की समय पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.आर. कुर्रे (MBBS, MS-PGIMS Rohtak), फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन मरीजों की नि:शुल्क जांच एवं परामर्श करेंगे। डॉ. कुर्रे पूर्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग, रायगढ़ तथा हाइटेक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इन बीमारियों की होगी विशेष जांच
शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी। इसमें मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला मोतिया), चश्मे की जांच, डायबिटिक रेटिनोपैथी, ड्राई आई, आंखों की एलर्जी और भेंगापन जैसी समस्याओं की विशेष जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता, प्रक्रिया और आगे के उपचार को लेकर भी उचित सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें और अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाएं।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9183133021


- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
