जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां लापरवाही ने दो बच्चों की जान ले ली। चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 7 वर्षीय दीपू पैकरा और 14 वर्षीय चींटू पैकरा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र निवासी किसान भक्त प्रहलाद पैकरा अपने दोनों बेटों को साथ लेकर गांव के तालाब गए थे। बच्चों को किनारे छोड़कर वह कुछ दूरी पर मोबाइल फोन पर बातचीत करने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान छोटा बेटा चींटू पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख बड़ा भाई दीपू भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया और दोनों डूब गए।
डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
ग्रामीणों ने गोता लगाकर तत्काल दोनों बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पहले पचपेड़ी और फिर गंभीर हालत में मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैऔर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि तालाब में डूबने से मासूमों की मौत का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई घटनाएं सामने आ चुकी है।
- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
