छत्तीसगढ़ के मुंगेली में हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। युवक की हत्या 30 जुलाई को हुई थी। उसके बाद उसका शव घर के बाहर मिला था।
पति-पत्नी ने की हत्या
जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ सेक्स किया और इसका वीडियो बना लिया। युवक महिला को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पति-पत्नी ने दोनों को समझाया लेकिन युवक नहीं माना।
दूध में नींद की दवा मिलाकर दी
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। पति-पत्नी ने युवक को अपने घर बुलाया, फिर दूध में नींद की दवा मिला दी। जिसके बाद युवक बेहोश हो गया। इसके बाद पति-पत्नी ने गमछे से उसका गला घोंट दिया।
कभी तीनों साथ रहते थे
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पति-पत्नी और अरुण पटेल काम के सिलसिले में महाराष्ट्र गए थे। इस दौरान तीनों एक साथ एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान अरुण का महिला के साथ संबंध बन गया। इसी दौरान अरुण ने महिला को झांसा देकर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
दंपति ने जुर्म कर लिया कबूल
पुलिस ने बताया कि दंपती ने अरुण के शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग बनाई थी लेकिन पूरी नहीं हो सकी। जिसके बाद दोनों ने अरुण का शव रामचंद्र पटेल के घर के पास सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद उसका मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों और मिले साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की। पुलिस ने मिले इनपुट के आधार पर मुकेश पटेल और मनीषा बाई पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूला किया।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
