छत्तीसगढ़ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग जिले में रिश्वत मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई में आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई जिसमें करीब 77 लाख रुपये नकद और लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए।
जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी अधिकारी ने एक शिकायतकर्ता से लंबित बिलों के भुगतान को मंजूरी देने के लिए कथित रूप से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में वह एक लाख रुपये लेने के लिए सहमत हो गया था।
50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने बताया कि 13 अगस्त को अधिकारी को कथित तौर पर बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते समय गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भिलाई में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीएमई) के पद पर तैनात भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसएमई) के अधिकारी अनमोल उके को 14 अगस्त को उसके कथित बिचौलिए के साथ गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में मिले 77 लाख रुपये
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि इसके बाद रायपुर और भिलाई स्थित आरोपी अधिकारी के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली गई, जहां से करीब 77 लाख रुपये नकद और 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद हुए। सीबीआई ने बताया कि अदालत ने अनमोल उके और उसके कथित सहयोगी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाई
लंबित बिलों के भुगतान के लिए मांगी थी 2 लाख रिश्वत
घर और ऑफिस में भी सीबीआई की रेड
77 लाख कैश और 14 लाख के गहने बरामद
तीन दिन की रिमांड पर आरोपी
इसके बाद आरोपी को रायपुर में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से 17 जुलाई तक पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी
फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि मामले में किन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड को जब्त किया गया और आगे किन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
- वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और सेवा का महत्वपूर्ण संकल्प : संजय भूषण पाण्डेय - October 1, 2026
- ASI भगवती प्रसाद कुर्रे की बेदाग गवाही ने अदालत में बढ़ाया पुलिस का मान… - October 1, 2026
- एसपी के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 103 किलो गांजा जब्त 8 आरोपी गिरफ्तार… - October 1, 2026
