सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अगस्त 2026। कोरबा स्थित मिनीमाता बांगो जलाशय में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव में तेजी से वृद्धि हुई है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से 7 गेट खोल दिए गए हैं। डेम से लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी बाहर छोड़ा जा रहा है। इसके चलते हसदेव नदी में जलस्तर और बहाव बढ़ने की संभावना जताई गई है।
हसदेव नदी का बहाव चांपा के बाद महानदी में संगम करता है। इसके बाद शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर और सरिया क्षेत्र से गुजरने वाले महानदी के जलस्तर में भी वृद्धि की संभावना है। इसका असर जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के नदी तटीय एवं निचले इलाकों में पड़ सकता है।
स्थिति को देखते हुए संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने महानदी तट के किनारे बसे सभी गांवों के ग्रामीणों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से बचाव एवं राहत दलों को भी तैनात रखा गया है।
बैराजों पर लगातार जलस्तर की निगरानी
मिरोनी, साराडीह और कलमा सहित विभिन्न बैराज क्षेत्रों में जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार पानी के स्तर की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने, नदी-नालों के बढ़े हुए जलस्तर के बीच आवागमन नहीं करने तथा अफवाहों से बचने की अपील की है।
बाढ़ नियंत्रण के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
सरिया तहसील के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07768-265041 है। नियंत्रण अधिकारी पुष्पेंद्र राज का मोबाइल नंबर 8269967979 है। बरमकेला तहसील के लिए तहसीलदार कोमल साहू का मोबाइल नंबर 8817131042 है।
बिलाईगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल का मोबाइल नंबर 8319302665 तथा भटगांव तहसील के लिए तहसीलदार कमलेश सिदार का मोबाइल नंबर 9406468597 है। स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय एवं तहसील स्तर के प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय
जिला मुख्यालय में बाढ़ आपदा राहत कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07768-299016 है। डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल को बाढ़ आपदा राहत की जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 8839256389 है।
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07768-233706 है। एसडीएम उमेश कुमार साहू का मोबाइल नंबर 8305377283 है। वहीं कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के एसडीएम प्रफुल्ल रजक का मोबाइल नंबर 9340535968 है।
सारंगढ़ तहसील के तहसीलदार एन.के. सिन्हा का मोबाइल नंबर 8103002246, सरसींवा तहसीलदार मोहन साहू का मोबाइल नंबर 8966850356 तथा उप-तहसील कोसीर के तहसीलदार शनिराम पैकरा का मोबाइल नंबर 9827464329 है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित बाढ़ नियंत्रण कक्ष या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। महानदी एवं अन्य नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण विशेष रूप से सतर्क रहें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


- मिनीमाता बांगो जलाशय के 7 गेट खुले, 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; महानदी के तटीय जिलों में अलर्ट… - August 15, 2026
- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने दिलाया देशसेवा का संदेश, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही सच्ची देशभक्ति… - August 15, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर सारंगढ़ में देशभक्ति का ज्वार, सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण… - August 15, 2026
