सारंगढ़-बिलाईगढ़: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर समाज के सम्मानित पदाधिकारियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और अमर्यादित टिप्पणी करना अब भारी पड़ता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा 5811 (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) ने समाज के राष्ट्रीय महासचिव के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने, मानहानि करने और समाज में वैमनस्यता फैलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए सारंगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को सौंपे गए आवेदन के अनुसार, अनावेदक सुधीन्द्र दास वैष्णव उर्फ विक्की (निवासी- मधुबन पारा, रायगढ़) पर आरोप है कि उसने एक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश भेजकर अखिल भारतीय वैष्णव (छ.ग.) विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व समाज के सम्मानित पदाधिकारियों के खिलाफ झूठे, निराधार और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। शिकायत में कहा गया है कि सुधीन्द्र दास ने न केवल पदाधिकारी के चरित्र हनन का प्रयास किया, बल्कि उन्हें ‘गुमराह करने वाला’, ‘धोखेबाज’ और ‘पद का दुरुपयोग करने वाला’ कहकर समाज को विभाजित और भ्रमित करने की साजिश रची। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा 7 दिनों का अल्टीमेटम देकर कोर्ट जाने और समाज विरोधी कार्रवाई की धमकी भी दी गई, जिसे समाज ने मानिसक प्रताड़ना करार दिया है।
कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग-
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा 5811 के प्रतिनिधियों ने पुलिस को व्हाट्सएप चैट के पुख्ता स्क्रीनशॉट और आरोपी का मोबाइल नंबर (7880261678) बतौर सबूत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और FIR दर्ज करने की मांग की है। महासभा का साफ कहना है कि समाज में द्वेष और वैमनस्य फैलाने वाली ऐसी मर्यादाहीन गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औऱ उक्त व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की माँग की है।फिलहाल पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
