मोबाइल एडिक्शन के मामले अक्सर आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान में आया है। यहां पर एक युवक मोबाइल का इस कदर लती बन गया है कि सुध-बुध तक खो चुका है। आलम यह है कि अब यह 20 वर्षीय युवक अपने घरवालों तक को नहीं पहचान पा रहा है।
फिलहाल घरवालों ने उसे चुरु के अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोबाइल पर बिताने लगा था ज्यादा समय
जानकारी के मुताबिक 20 साल का अकरम बिजली बाइंडिंग का काम करता है। आजतक के मुताबिक वह पिछले पांच दिन से सोया नहीं है। युवक के चाचा ने बताया कि पिछले एक महीने से वह अपना टाइम मोबाइल पर ज्यादा स्पेंड करने लगा था। कई बार तो ऐसा हो जाता था कि वह पूरी-पूरी रात मोबाइल पर लगा रहता था। उसकी लत इस कदर बढ़ गई थी कि उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। अकरम की मां ने बताया कि जब वह उसे खाना देने जाती थीं तो वह खाने को बिस्तर पर गिरा देता था।
युवक का चल रहा इलाज
युवक की यह हालत देखने के बाद घरवाले परेशान हो उठे। वह उसे लेकर चुरू के अस्पताल पहुंचे। यहां पर मनोचिकित्सक अब अकरम का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उसका सिटी स्कैन कराया है और अब उसके हिसाब से युवक का इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में मोबाइल की लत के केसेज बहुत तेजी से बढ़े हैं। इसको लेकर बड़े पैमाने पर अवेयरनेस भी फैलाई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को एक निश्चित समय तक ही मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
