सारंगढ़-बिलाईगढ़। विकासखंड बरमकेला के कृषि विभाग के सभाकक्ष में कृषि विभाग के उपसंचालक आशुतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड के सभी कृषि विकास अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एग्री स्टेट फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, कृषि योजनाओं की मैदानी प्रगति तथा आधार सीडिंग सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। उपसंचालक श्रीवास्तव ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

दलहन-तिलहन फसल के लिए किसानों को किया प्रोत्साहित
समीक्षा बैठक के दौरान बरमकेला क्षेत्र में किसानों को दलहन एवं तिलहन फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को किसानों के बीच जाकर कृषि योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि पीएम-आशा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही दलहन-तिलहन फसलों के संबंध में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित करते हुए दलहन एवं तिलहन की खेती से होने वाले लाभों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।
समय पर फसल बीमा कराने किसानों को करें जागरूक
अधिकारियों को फसल बीमा के प्रति किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि फसल बीमा कराने के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना जरूरी है, ताकि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को बीमा का लाभ मिल सके।
उपसंचालक ने अधिकारियों से कहा कि वे गांव-गांव पहुंचकर किसानों को फसल बीमा की अंतिम तिथि और प्रक्रिया की जानकारी दें, जिससे कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में जिला उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसंत कुमार नायक सहित विकासखंड बरमकेला के सभी कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
