बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का दमदार ट्रेलर आज यानी 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है।

लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं फिल्म के ट्रेलर में इमरान हाशमी के एक्शन सीन्स भी लोगों को हैरान कर रहे हैं।
फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म ‘आवारापन 2’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही लोगों को दिल जीत लिया है। इसमें न सिर्फ इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है बल्कि उनके डायलॉग्स भी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा रहे हैं। फिल्म का एक डायलॉग है, जिसमें कहा जाता है- मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है। ये डायलॉग आपके होश उड़ा देगा।
ट्रेलर में शबाना आजमी ने चौंकाया
इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर में शबाना आजमी भी नजर आ रही हैं, जो इस बार नेगेटिव किरदार निभाती दिखाी दे रही हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के भी कई सीन्स ट्रेलर में देखने को मिल रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। हालांकि ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने इसके कमेंट सेक्सन को भी बंद किया हुआ है।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘आवारापन 2’?
फिल्म ‘आवारापन 2; में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं और ये सिनेमाघरों में आगामी 14 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले रिलीज होगी। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होगा क्लैश
जानकारी के अनुसार फिल्म ‘आवारापन 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा क्योंकि 14 अगस्त 2026 को ही सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों में पहले दिन ही टक्कर होगी, जिसका सीधा असर इन दोनों की कमाई पर देखने को मिल सकता है। हालांकि ये दोनों फिल्में कैसी ओपनिंग करेंगी अब इसका पता फिल्मों की रिलीज के बाद ही लगेगा।
- सारंगढ़:25 सफाईकर्मियों के भरोसे 30 हजार की आबादी, नालियों की सफाई बनी बड़ी चुनौती… - August 9, 2026
- सारंगढ़:कृषि योजनाओं की जमीनी हकीकत पर आशुतोष श्रीवास्तव का फोकस, किसानों के हित में दिए सख्त निर्देश… - August 9, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ वन विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, विपुल अग्रवाल सूरजपुर DFO; पुष्पलता टंडन की वापसी… - August 9, 2026




