सारंगढ़। चौहान (गांडा) समाज बरमकेला के सामाजिक भवन निर्माण के लिए सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने बड़ी पहल करते हुए स्वीकृत राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की है। विधायक की इस पहल से समाज में खुशी की लहर है।
समाज की आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने भवन निर्माण की वास्तविक स्थिति से विधायक को अवगत कराया। समाज के लोगों ने बताया कि सामाजिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए एक व्यवस्थित सामाजिक भवन की आवश्यकता है। इसे देखते हुए पदाधिकारियों ने पूर्व में घोषित 5 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग रखी।
समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने 5 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा कर दी। इससे चौहान समाज के सामाजिक भवन निर्माण का रास्ता और मजबूत हो गया है।
वहीं, भवन निर्माण स्थल पर बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या को देखते हुए समाज के प्रमुखों ने राशि अप्रैल माह में जारी करने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि समय पर राशि उपलब्ध होने से निर्माण कार्य को सुगमता से शुरू किया जा सकेगा। विधायक ने समाज की इस मांग पर सहमति जताते हुए अप्रैल माह में राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है।
विधायक की ओर से राशि बढ़ाए जाने की घोषणा पर चौहान समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। जिला संयोजक सुभाष चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान, ब्लॉक सचिव संकीर्तन नंद, गोवर्धन चौहान, सुदामा सिंह एवं सुदर्शन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
